Thursday, 6 March 2014

A LETTER......EK CHITHEE ! PART-9

दोस्तों ! कैसे हैं आप ? उम्मीद करता हूँ सब ठीक है। आज कल तो चर्चाओं में वयस्त होंगे आप सब !

इलेक्शन की तारीखें घोषित हो गई हैं। अमुक पार्टी से अमुक व्यक्ति खड़ा होगा। अमूक पार्टी के उम्मेदवार के जीतने की पूरी उम्मीद है। अमूक पार्टी की जीत पक्की है। अमूक उमीदवार को कोई हरा ही नहीं सकता।पुराने ज़माने में कहा जाता था के जिसे आप बार बार याद करते हैं उसको छींकें आने लगती हैं।अब देखना ये है के राजनेताओं की सेहत पर कितना असर पड़ता है। भूलें नहीं ये सपनों के सौदागर हैं और नज़ला आप पर ही गिरने वाला है !

यही नहीं सहारा के मुखिया सुबर्तो राए की गिरफ़्तारी भी तो आजकल चर्चा का विषय है। कोर्ट में जाते हुए उसके मुहँ पर काली स्याही ने तो मसाले के साथ तड़के का काम कर दिया।आम जनता के २०००० हज़ार करोड़ रूपए डकार गए। कमाल का मादा है हमारे यहाँ घपले बाज़ों का। कल ही पुराना दोस्त लम्बे अर्से के बाद मिल गया। मैंने पूछा , "क्या हाल हैं मिड्ढा साहेब ?"जानते हैं क्या जवाब दिया मिड्ढा साहेब ने ,बोले , "आनंद मंगलम ,जय हो भ्रष्टाचारम् !"

आप ने एक समाचार और पढ़ा या सुना होगा ? आप को इस के बारे में नहीं पता चला तो चलिए मैं ही बतला देता हूँ !

राष्ट्रीय डाटा सेंटर बम धमाकों को लेकर आंकड़े जरी किए हैं जो काफी चौंकाने वाले हैं।दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाने वाला हिंदुस्तान ,इराक और पाकिस्तान के बाद बम धमाकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। यही नहीं दुनिया भर में होने वाले बॉम्ब ब्लास्ट में से 75 % इराक,पाकिस्तान और भारत में होते हैं। जनसंख्या वृद्धि में तो हम दूसरे स्थान पर पहले से ही हैं।  इसी तरह से चलता रहा तो जल्द ही जनसंख्या और बम धमाकों के मामले में तो हम पहला स्थान जल्द ही हासिल कर लेंगे !

गुलाब गैंग के प्रदर्शन पर माननीय कोर्ट ने रोक लगा दी है। ये इस तरह का पहला मामला नहीं है। इस से पहले भी कईं बार ऐसा हुआ है। मेरे समझ से ये बिल्कुल परे है के सेंसर बोर्ड का क्या औचित्य है। राईट टू एक्सप्रेशन की क्या अहमियत है। वैसे आप को मेरे देश में राईट के मामले में कुछ राईट नज़र आता हो तो मुझे ज़रूर इतलाह करना !

आज महिला दिवस है और २३ मार्च को शहीदी दिवस भी मनाया जाएगा। सभी अपने अपने ढंग से मनाएंगे। जैसा समझ में आएगा आप से ज़रूर साँझा करूंगा। फिर मिलते हैं  ................ !

TO BE CONTINUED.......................

  

No comments:

Post a Comment