राम झूठ न बुलवाए !(Part -4 )
सब गोलमाल है !
अब दो तो जाम ख़ाली ही दो मैं नशे में हूँ ...
सब गोलमाल है !
- राम झूठ न बुलवाए…!
- समझ नहीं आ रहा के अपनी बात कहाँ से शुरू करूं । पूरे देश में आह्कार मचा हुआ है। दिल्ली से सटे गांव दादरी में एक मुस्लिम इकल्लाहक की हत्या इस लिए कर दी गई क्यों की गांव में ये अफवाह फ़ैल गई थी के उनके घर में गौ मांस खाया जा रहा है । अफवाहें बहुत ख़तरनाक़ होती हैं ये हम सभी को समझना होगा !
- गौ हत्या की अफवाह से गांव के ही लोगों द्वारा अपने ही गांव के मुस्लिम की हत्या ने पूरे भारत में ये असर डाला है कि हिन्दू मुस्लिम के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। उतरप्रदेश में समाज पार्टी के मुखिया के क्षेत्र मैनपुरी में गाय मांस को लेकर अहिंसा भड़क गई है। हर जगह बस गौ मांस की चर्चा है। ऐसा लगता है मानो देश के मूल मुद्दे खत्म हो गए हों !
- बिहार के चुनावों ने इस मुद्दे के लिए आग में घी का काम किया है। बिहार में सभी नेता कपड़ों से बाहर हो रहे हैं। अपने कपड़े डालने के बजाय दूसरों के कपड़े उतारने की कोशिश की जा रही है। कहीं लालू के बच्चों के जन्म तो कहीं पासवान की पत्नी के नाम पर पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कोई शैतान तो कोई ब्रह्म पिशाच हो गया है। देश और देश की जनता जाए भाड़ में ! सत्ता हासिल करने के लिए अपुन कुछ भी करेगा !
- राजनीति का स्तर इतना "Cheap" हो गया है कि सब जगह मुद्दा "बीफ़" हो गया है !
- हद तो देखिए जम्मू कश्मीर में एक मुस्लिम नेता ने बीफ पार्टी ही दे डाली और विधान सभा में पिटाई हो गई। ऐसा लगने लगा है जैसे विधान पालिका मसलों का हल करने के बजाय अखाड़े हो गए हैं !
- MNC Nestle की मैग्गी बंद हो चुकी है। बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने अपनी मैग्गी लॉन्च कर दी है। बाबा जी की कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स की सेल के लिए बिग बाज़ार से करार कर लिया है। "Make in India" कामयाब होता नज़र आ रहा है !
- ग़ुलाम अली साहब के ग़ज़ल के दो प्रोग्राम (मुंबई और पुणे) cancel हो गए है। मुंबई में शिव सेना की धमकी के बाद ग़ुलाम अली के ये प्रोग्राम रद्द किए गए हैं । ख़बर है के दिसंबर में दिल्ली में उनके शो का आयोजन किया जायगा। कला और संस्कृति पर धार्मिक उन्माद का असर साफ़ दिखाई देने लगा है !
- दिल्ली के मुख्य मंत्री केजरीवाल द्वारा आम पार्टी की सरकार में मंत्री आसिम अहमद खान को घूस मामले में बर्खास्त कर दिया गया है । इसी सरकार का एक मंत्री अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में हवालात काट कर ज़मानत पर चंद दिन पहले ही छूटा है । किस पर विश्वास करें किस पर न करें कुछ समझ नहीं आ रहा !
- मैं अपने शहर करनाल की बात ज़रूर करना चाहूंगा। पुलिस सवेंदनशील हो रही है ये दावे करनाल के स्मार्ट सिटी बनने के बाद
लगातार किए जा रहे हैं। हर रोज़ स्कूल जाते हुए रास्ते में लड़कियों के एक
स्कूल के सामने से गुज़रना होता है। इसके समीप कुछ गुंडा किस्म के लोगों का
झुण्ड जमने लगा था। सुबह स्कूल जाती लड़कियों पर ये लड़के फब्तियां कस्ते
दिखाई दिए । मुझ से रहा नहीं गया। मैंने रास्ते में खड़ी एक
पुलिस वैन को जब इस बारे बताया तो वहां तैनात दोनों पुलिस वालों ने करीब
500 मीटर की दूरी पर जाने के लिए इस लिए मना कर दिया क्योँकि वो एरिया
उनके अंडर नहीं आता था। पुलिस कब स्मार्ट होगी ये समझ से परे है !
- ज़रा संभल के देश के नेता सधे हुए कलाकार हैं। रंगीन सपने दिखाने में ये सिद्धहस्त हैं। आप को आपस में लड़वाने की कला इन्हें खूब आती है। चुनावों के बाद ये सब एक हो जाते हैं। एक दूसरे पर ज़हर उगलने वाले इन नेताओं को किसी भी नेता के बच्चों की शादी की album में गले मिलते हुए आप जब मर्ज़ी देख सकते हैं।
- ध्यान रहे सब गोलमाल है !
- यहाँ मैं मीर तक़ी मीर साहेब का शेर आप की नज़र करना चाहूँगा :
अब दो तो जाम ख़ाली ही दो मैं नशे में हूँ ...
No comments:
Post a Comment